Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर अररिया, सारण, कटिहार में एनआईए का छापा

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार से एक बडी खबर आयी है. खबर यह है कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में बिहार के कई शहरों छापा मारा है. जानकारी के अनुसार एनआईए की अलग-अलग टीमें दरभंगा, अररिया, सारण, कटिहार, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले में आज गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही हैं. बताया गया है कि पटना के फुलवारीशरीफ में आतंकी ट्रेनिंग कैंप भंडाफोड़ में नामजद आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है. एनआईए के अधिकारियों द्वारा परवेज आलम, सनाउल्लाह, मुस्तकीम समेत अन्य संदिग्ध आतंकियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें  : 1993">https://lagatar.in/attempts-to-make-the-grave-of-1993-mumbai-blasts-convict-yakub-memon-a-mazar-bjp-attacked-uddhav-thackeray/">1993

मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश… भाजपा ने पिछली उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोला

उर्दू मोहल्ले में स्थित नुरूद्दीन जंगी के घर पर पूछताछ जारी

जैसी कि खबर है, दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने के शंकरपुर गांव में आज सुबह एनआईए की टीम पहुंची. इस गांव के सनाउल्लाह और मुस्तकीम के खिलाफ पटना के फुलवारीशरीफ थाने में एफआईआर दर्ज है. मुस्तकीम के घर पर नहीं रहने पर उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. उर्दू मोहल्ले में स्थित नुरूद्दीन जंगी के घर पर पूछताछ की जा रही है. खबर है कि तीनों के घरों को चारों ओर घेर लिया गया है. जानकारी के अनुसार सारण जिले के रुदलपुर गांव में एनआईए की टीम पीएफआई के सदस्य और सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर तलाशी ले रही है.. एनआईए के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है. एनआईए अधिकारियों ने परवेज आलम का मोबाइल और कुछ दस्तावेज जब्त किये हैं. इसे भी पढ़ें  : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-set-out-on-bharat-jodo-yatra-this-morning-with-118-india-travelers/">राहुल

गांधी आज सुबह 118 भारत यात्रियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े

अरतिया गांव में इंजीनियर एहसान परवेज के घर पर एनआईए की रेड

इस क्रम में वैशाली जिले के चेहराकलां के ताल सेहान गांव में मोहम्मद रेयाज अहमद के यहां भी रेड पड़ी है. मुजफ्फरपुर के गौरिहर के एक गांव में भी छापा मारा गया है. अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अरतिया गांव में इंजीनियर एहसान परवेज के घर पर भी एनआईए की टीम पहुंची है. कटिहार के बरारी और हसनगंज में भी छापेमारी जारी है. एसपी जितेंद्र कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है. हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के मोजफ्फर टोला गांव में पीएफआई के सदस्य महबूब नदवी के आवास पर तलाशी जारी है.

फुलवारीशरीफ में  पीएफआई के कार्यालय में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़  हुआ था

लगभग दो माह पहले पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यालय में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़ हुआ था. आरोप था कि यहां शारीरिक प्रशिक्षण के नाम पर युवाओं को देश में हिंसा और वैमनस्य फैलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. उन्हें हथियार चलाना भी सिखाया जा रहा था. पुलिस को मौके से कई दस्तावेज बरामद किये थे, जिसमें भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का जिक्र था. पीएम नरेंद्र मोदी के पटना दौरे पर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की बात कही गयी थी. इसके बाद यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही