Search

 
 
 

बिहार : निशांत कुमार की राजनीतिक पारी, जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की

बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख दिया है. रविवार को उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की.
 

Patna: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख दिया है. रविवार को उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की.

 

पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और लेशी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

 

संगठन को मजबूत करने की बात कही 

कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.  निशांत ने कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियों और कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.

 

पिता की तरह जनता के लिए करेंगे काम

अपने संबोधन में निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने पिछले दो दशकों में बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कामों पर उन्हें गर्व है और बिहार के लोगों ने भी उनके नेतृत्व को सराहा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार पर अपना भरोसा बनाए रखें और पूरे मनोबल के साथ पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही