Search

 
 
 

बिहारः नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को !, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

 
Patna: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है. हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन ऐसा प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है. इसमें 16 विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. फिलहाल नीतीश कुमार के साथ मंत्रिमंडल में कुल नौ मंत्री हैं. इनमें जदयू के 3, बीजेपी के 4, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के एक और एक निर्दलीय शामिल हैं. वहीं बिहार में संख्याबल के हिसाब से कुल 35 मंत्री पद हैं. इस तरह बिहार में 26 मंत्री पद फिलहाल खाली हैं. जानकारी के अनुसार, जदयू में पुराने चेहरों को ही मौका मिल सकता है. वहीं बीजेपी नए चेहरों को मौका देना चाहती है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी में उलटफेर भी हो सकता है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-paras-will-remain-in-nda-prince-said-pm-modi-is-our-leader-too/">बिहारः

NDA में बने रहेंगे पारस, प्रिंस ने कहा- पीएम मोदी हमारे भी नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही