: जमीन विवाद को लेकर वार्ड सदस्य की हत्या, भतीजा ने दिया घटना को अंजाम)
शिक्षक नियोजन की नयी नियमावली पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार शिक्षक नियोजन की नयी नियमावली पर मुहर लगा सकते हैं. साथ ही अन्य विभागों के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. जिसमें विभिन्न विभागों में नये पदों के सृजन समेत अन्य प्रस्ताव हो सकते हैं. अगर शिक्षक नियोजन की नयी नियमावली मुहर लगी तो पिछले 4 सालों से बहाली का इंतजार कर रहे राज्य भर के सीटीईटी (CTET), बीटीईटी (BTET) और एसटीईटी (STET) अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-vijay-alias-usman-chowdhary-was-killed-in-a-police-encounter-the-first-shot-was-fired-at-pal/">उमेशपाल हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विजय उर्फ उस्मान चौधरी, पाल पर चलायी थी पहली गोली
पिछली कैबिनेट की बैठक में नहीं मिली थी मंजूरी
बता दें कि पिछली कैबिनेट की बैठक में ही शिक्षक बहाली नियमवाली को मंजूरी मिलने की उम्मीद थी. इसको लेकर शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने ट्वीट भी किया था. लेकिन फिर भी नियमवाली को मंजूरी नहीं मिल सकी थी. जिसको लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी. इसे भी पढ़ें : पड़ताल">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-fire-extinguishers-are-not-being-checked-in-nursing-homes-noc-is-not-being-given/">पड़ताल: नर्सिंग होम संचालकों ने लगा लिया अग्निशमन यंत्र, अब अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे चक्कर
पुरानी शिक्षक नियोजन प्रणाली है काफी पेचीदापूर्ण
बता दें कि पुरानी शिक्षक नियोजन प्रणाली काफी पेचीदापूर्ण है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अभियर्थियों को अलग-अलग नियोजन केंद्रों में आवेदन जमा करने पड़ते हैं. इतना ही नहीं किस नियोजन में वे बतौर मैरिट कितने नंबर पर हैं, इसको भी देखते रहना पड़ता है. लेकिन अगर आज नयी शिक्षक नियमावली पर मुहर लग जायेगी तो बिहार में शिक्षकों की नयी बहाली इसी नियमावली के तहत होगी. नयी नियमावली के तहत उम्मीदवारों की बहाली ऑनलाइन और सेंट्रलाइज तरीके से होगी. इस नियमावली पर मुहर लगते ही सरकार सातवें फेज का विज्ञापन जारी करेगी. सातवें फेज में कुल 3 लाख पदों पर बहाली होनी है, जिसमें लगभग 1 लाख 20 हजार माध्यमिक और लगभग 80 हजार प्रारंभिक और बाकि पदों पर बहाली होगी. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/bjps-workshop-in-simdega-win-the-booth-the-mantra-given-to-win-the-election-2/">सिमडेगामें बीजेपी की कार्यशाला, बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया गया मंत्र [wpse_comments_template]

Leave a Comment