Patna : बिहार में 2021 में पंचायत चुनाव होने हैं. इसे देखते हुए बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट द्वारा 103 नये नगर पंचायत और आठ नयी नगर परिषद के निर्माण पर मुहर लगायी गयी है. शनिवार को हुई अहम बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गयी है. साथ ही 32 नगर पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेडेशन करने की मंजूरी दी गयी है. इस क्रम में 12 नगर निकायों के विस्तारीकरण और पांच नगर परिषद को नगर निगम के रूप में अपग्रेडेशन भी मंजूर किया गया है. खबरों के अनुसार नीतीश सरकार ने जिन नयी नगर परिषद को बनाने का फैसला लिया है, उनमें पटना जिले की बिहटा नगर परिषद, पटना में सम्पतचक नगर परिषद, बेगूसराय में बरौनी नगर परिषद, मधेपुरा में उदाकिशनुगंज, सुपौल के त्रिवेणीगंज, समस्तीपुर में ताजपुर नगर परिषद, समस्तीपुर में शाहपुर पटोरी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा नगर परिषद शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/ayushman-health-scheme-launch-in-jammu-and-kashmir-said-pm-some-people-are-engaged-in-teaching-democracy-lessons-to-modi-hint-where/12702/">जम्मू-कश्मीर
में आयुष्मान सेहत योजना लान्च , बोले पीएम, कुछ लोग मोदी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने में लगे हैं, इशारा किधर !
किसान, कृषि कानून वापस होने तक हाइवे पर ही हमारा डेरा, केंद्र सरकार के बुलावे पर ठंडा रिस्पांस!
में आयुष्मान सेहत योजना लान्च , बोले पीएम, कुछ लोग मोदी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने में लगे हैं, इशारा किधर !
नगर परिषद हुई नगर निगम में अपग्रेड
नगर परिषद को नगर निगम के रूप में अपग्रेड को लेकर जिन्हें मंजूरी मिली है, उनमें रोहतास का सासाराम नगर निगम, पूर्वी चंपारण में मोतिहारी नगर निगम, पश्चिमी चंपारण के बेतिया नगर परिषद में बेतिया नगर निगम, मधुबनी में मधुबनी नगर निगम, समस्तीपुर में समस्तीपुर नगर निगम में अपग्रेड करने को मंजूरी दी गयी है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सप्ताह में दूसरी बार कैबिनेट बैठक की. इससे पूर्व मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगी थी. उस बैठक में नीतीश कैबिनेट ने धान खरीदारी के लिए SFC को 6 हजार करोड़ की राशि देने पर मुहर लगाने के साथ ही 3500 करोड़ ऋण गारंटी के लिए भी राशि मंजूर की थी. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/farmers-says-we-camp-on-the-highway-till-the-return-of-the-agricultural-law-of-government-cold-response-to-the-call-of-the-central-government/12689/">बोलेकिसान, कृषि कानून वापस होने तक हाइवे पर ही हमारा डेरा, केंद्र सरकार के बुलावे पर ठंडा रिस्पांस!
Leave a Comment