Search

 
 
 

बिहार : राज्यपाल से मिलने पहुंचे नीतीश, 40 मिनट तक चली बातचीत, सियासी हलचल तेज

 
Patna :  बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की. नीतीश और राजेंद्र अर्लेकर ने करीब 40 मिनट तक मुलाकात की. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे. दोनों की मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है. इस मुलाकात को नीतीश के एनडीए में वापस जाने की अटकलों से जोड़ा जा रहा है. हालांकि अब तक नीतीश और राज्यपाल की मुलाकात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया.

कार्यक्रम से सीधे राजभवन पहुंचे थे नीतीश कुमार  

राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात करने से पहले सीएम नीतीश एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां नीतीश और तेजस्वी यादव ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम से सीधे नीतीश राजभवन पहुंचे और 40 मिनट तक राज्यपाल से बातचीत की.

अमित शाह के बयान के बाद नीतीश के एनडीए में वापसी की लगायी जा रही अटकलें    

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कुछ दिन पहले मीडिया ने सवाल किया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे अब भी खुले हैं? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा था कि प्रस्ताव आएगा तो विचार करेंगे. इस टिप्पणी के बाद से नीतीश के एनडीए में वापस जाने की अटकलें लगायी जा रही है. नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात के बाद ये अटकलें और तेज हो गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही