Search

बिहार : बीजेपी नेताओं से बोले नीतीश कुमार- जब तक जिंदा हैं, दोस्ती खत्म नहीं होगी

Motihari : मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी और बीजेपी की दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी. वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे. कार्यक्रम में कई बीजेपी नेता भी शामिल थे. दीक्षांत समारोह में नीतीश कुमार ने कहा, जितने लोग हमारे हैं, सब साथी हैं. छोड़िए ना भाई. हम अलग हैं, आप अलग हैं. इसको छोड़ दीजिए. इससे क्या मतलब है. हमारी दोस्ती कहियो खत्म होगी? चिंता मत कीजिए, जब तक जीवित रहेंगे, तब तक आप लोगों से संबंध बना रहेगा. हम सब मिलकर काम करेंगे. यह बात उन्होंने बीजेपी नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कही. इस पर हॉल में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर तालियां बजाई गई. नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान तत्कालीन मनमोहन सरकार की आलोचना भी की.

बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे

गुरुवार को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुईं. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता व मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सेंट्रल यूनिवर्सिटी की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि 2006 और 2007 में ही हम उस समय की सरकार से महात्मा गांधी की धरती पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग करते रहे. लकिन बात नहीं सुनी गई और उन्होंने नहीं दिया. पर 2014 में जब नई सरकार बनी तो मैंने मांग की. मेरे विशेष अनुरोध को मानते हुए इस सरकार ने दे दिया तो अच्छा हुआ.
इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/raja-peter-accused-of-murder-of-former-minister-ramesh-singh-munda-did-not-get-bail-nia-court-rejected-the-petition/">पूर्व

मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोपी राजा पीटर को नहीं मिली बेल, NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp