Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, पटना के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Patna : बिहार में शीतलहर कहर बरपा रही है. तापमान में गिरावट के कारण पटना समेत पूरे बिहार में ठंड बढ़ गयी है. कंपकंपाती ठंड में लोगों को घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. लोगों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है. शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो बिहार वालों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम है. (पढ़ें, 20">https://lagatar.in/20-kg-flour-price-rs-3100-this-is-pakistan-fight-for-subsidized-flour/">20

किलो आटा, कीमत 3100 रुपया, यह पाकिस्तान है, सब्सिडी वाले आटे के लिए मारामारी)

बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-6-copy-5.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण बिहार के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है. पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, 16 जनवरी से सभी स्कूल खुलेंगे. बता दें कि पहले जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था. इसके बाद ठंड को देखते हुए 7 जनवरी 2023 तक स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया था. एक बार फिर जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया है. जारी आदेश के अनुसार, अब सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/garhwa-many-bjp-leaders-including-girinath-singh-paid-tribute-on-the-death-of-former-health-minister-hemendra-pratap-dehati/">पूर्व

स्वास्थ्य मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर गिरिनाथ सिंह सहित बीजेपी के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही