Search

 
 
 

बिहार : राजद कोटे के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

 
Patna : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के मामले में पेंच फंसा हुआ है. विधानसभा अध्यक्ष राजद के अवध बिहारी चौधरी हैं. खबर है कि नीतीश सरकार ने एक्शन लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अवध बिहारी चौधरी को बहुमत से हटाने को कवायद शुरू

भाजपा के नन्दकिशोर यादव सहित अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा है. इस्तीफा नहीं देने पर अवध बिहारी चौधरी को बहुमत से हटाने को कवायद शुरू हो गयी है. नयी सरकार बनने के बाद बिहार में विधानसभा के दलगत स्थिति क्या है. यह जानना जरूरी है. अब एनडीए गठबंधन के पास 128 विधायक और विपक्षी महागठबंधन के 114 विधायक हैं. बिहार विधानसभा के स्पीकर राजद के अवध बिहारी चौधरी हैं. उनके खिलाफ 128 विधायक हो जायेंगे तो उनका हटना तय है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही