Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : मंच पर सीएम नीतीश ने गलती से अपने प्रधान सचिव को कह दिया प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव

Darbhanga : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को एक कार्यक्रम में दरभंगा पहुंचे. उन्होंने कमला बलान पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण किया. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दरभंगा एयरपोर्ट के रिंग बांध की पुनर्स्थापन व पीसीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया. जब नीतीश कुमार कार्यक्रम का संबोधन करने लगे तो उन्होंने अपने प्रधान सचिव को प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव कह दिया. मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार को अपना प्रधान सचिव बना रखा है. जब वे मंच पर अपने संबोधन में अधिकारी और नेताओं का नाम ले रहे थे, इसी दौरान `स्लिप ऑफ टंग` हुआ और वे यह बात कह गए.

अचानक कलक्टर को खोजने लगे

नीतीश कुमार अचानक मंच की तरफ देखते हुए कहा- DM साहब कहां चले गये. कहां गये डीएम साहब ? यह सुनते ही दरभंगा के जिलाधिकारी भीड़ से निकल कर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे. डीएम को देखकर सीएम नीतीश ने कहा कि आप एक बार लोगों के बीच में चले जाइये और समस्या को सुन लीजिए. हम तो यात्रा में जाकर सबका सुन ही लेते हैं, लेकिन आप एक बार फिर से सुन लीजिए. यहां जो लोग आये हैं, उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रयास करिएगा. हमारे साथ दीपक बाबू आये हुए हैं. पहले चीफ सेक्रेटरी थे, अब हमारे प्रधान सचिव हैं. इन्हीं का काम है यह सब चीजों को देखना. कोई समस्या हो तो इनको तुरंत खबर कर दीजिए.

पत्रकार लोगों के लिए कुछ कीजिए

मुख्यमंत्री के यह कहते ही मौजूद लोग जमकर ताली बजाने लगे. नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. मंच के सामने पत्रकारों को चिलचिलाती धूप में खड़े देखकर मुख्यमंत्री ने दरभंगा के डीएम से कहा कि पत्रकार लोगों के लिए कुछ कीजिए. ये लोग धूप का सामना कर रहे हैं. वैसे हम तो 4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक घूमते रहे हैं. हम को कोई चिंता नहीं है, लेकिन बाकी लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो. इस पर ध्यान रहे.

कुछ लोग समाज में झगड़ा कराने के लगे हैं

मुख्यमंत्री ने आमलोगों से कहा कि आप सब लोगों को एक बात कहूंगा. कुछ लोग समाज में असंतोष पैदा करने में लगे हैं. कुछ लोग समाज में झगड़ा कराने के लिए लगे हुए हैं. बीच में कोई इधर-उधर करना चाहता है. आप लोग सचेत रहिएगा. इधर- उधर मत होने दीजिएगा. प्रेम और भाईचारे का भाव कायम रखियेगा.
इसे भी पढ़ें – SC">https://lagatar.in/sc-stays-carbon-dating-of-shivling-in-gyanvapi-case-sends-notice-to-centre-up-government/">SC

ने ज्ञानवापी मामले में शिवलिंग की कॉर्बन डेटिंग पर रोक लगायी, केंद्र, यूपी सरकार को नोटिस भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही