Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः भागलपुर में बार बालाओं संग पार्टी, जाम छलकाते 18 गिरफ्तार

Bhagalpur:  बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन आए दिन इसकी धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. तस्कर नए-नए तरकीब लगाकर शराब की तस्करी करते पकड़े जाते हैं. वहीं बार बालाओं के साथ पार्टी की खबरें भी अकसर मीडिया में आती रहती हैं. ताजा मामला भागलपुर से है जहां मैरेज हॉल में बार बालाओं संग पार्टी कर रहे लोगों पर उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. मामला कहलगांव थाना क्षेत्र के निलय मैरेज हॉल का है. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/will-fulfill-promise-of-10-lakh-jobs-before-assembly-elections-in-bihar-nitish/">बिहार

में विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख नौकरी का वादा करेंगे पूरा- नीतीश

बार बालाओं संग पार्टी करते 18 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यहां शुक्रवार की देर रात बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. इसमें तीन बार बालाओं को बुलाया गया था. पार्टी में मौजूद लोग बार बालाओं के डांस की बीच शराब छलका रहे थे. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन बार बालाओं समेत 18 युवकों को पकड़ा. पकड़े गए युवकों में छह का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही शराब उपलब्ध कराने वालों की भी जानकारी जुटायी जा रही है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-stf-gets-big-success-gangster-chunnu-thakur-arrested-from-nepal/">बिहार

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही