Search

 
 
 

पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, भाजपा पर लगाया नाइंसाफी का आरोप

 
NewDelhi/Patna :  केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने भाजपा पर नाइंसाफी का आरोप लगाया है. पशुपति पारस का कहना है कि भाजपा ने बिहार में लोस चुनाव को लेकर सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल नहीं करके राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के साथ नाइंसाफी कर रही है. पारस ने एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे की बात बतायी. हालांकि पशुपति पारस ने अपनी नाराजगी जताने से पहले प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें बड़ा नेता बताया. पारस ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजग की सेवा की. लेकिन उनके साथ नाइंसाफी हुई.

सीट बंटवारे में रालोजपा को एक भी सीट नहीं देने से नाराज पशुपति पारस

बता दें कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो चुका है. बंटवारे के तहत, बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं जेडीयू के खाते में 16 सीटें आयी हैं. इसके अलावा जीतनराम मांझी की पार्टी एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को एक-एक सीट मिली है. वहीं  चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) को पांच सीट मिली. लेकिन भाजपा ने पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को एक भी सीट नहीं दी. जिससे नाराज होकर खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही