Search

 
 
 

बिहार : इंजन में फंसा पोल, सप्तक्रांति एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची

 
Muzaffarpur : दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची. मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड के चिंतामनपुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने ट्रेन को आते देख पोल को ट्रैक पर ही छोड़ कर भाग खड़े हुए. तेज रफ्तार से आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन में पोल फंस गया. लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitishs-gift-before-diwali-appointed-letter-to-9476-health-workers/">बिहार

: दिवाली से पहले सीएम नीतीश की सौगात, 9476 स्वास्थ्य कर्मियों को दिया नियुक्त पत्र

मजदूरों ने पोल को पटरी पर ही छोड़ दिया था

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेलवे डिवीजन के कुंवरपुर चिंतामनपुर रेलवे हाल्ट के पास रेलवे की पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा था. रेलवे की पटरी पर दर्जनों मजदूरों काम कर रहे थे. तभी दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस के तेजी से आने की आवाज वहां काम कर रहे ट्रैकमैन और मजदूरों ने सुनी. इस दौरान मजदूर पटरियों पर पोल रखे हुए थे. ट्रेन तेजी से आ रही था, जिसके बाद मजदूर पोल को लेकर भाग नहीं सके. उन्होंने पोल को पटरी पर ही छोड़ दिया.

ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी

पटरी पर पोल को देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए, लेकिन ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिसके बाद ये बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इमरजेंसी ब्रेक लगने के बाद ट्रेन में आग लगने की अफवाह भी फैल गई और लोग बोगी से कूदने लगे. हालांकि बाद में जब उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़ें – 2">https://lagatar.in/two-time-world-cup-winner-west-indies-out-of-t20-world-cup-ireland-in-super-12/">2

बार की वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड सुपर 12 में

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही