Search

 
 
 

होली को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, 20 से 28 मार्च तक छुट्टी रद्द की

 
Patna :  होली का त्यौहार इस बार 25 मार्च को मनाया जायेगा. इसको लेकर बिहार पुलिसकर्मियों की छुट्टी 20 से 28 मार्च तक रद्द कर दी गयी है. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) ने जारी किया है. जारी आदेश में लिखा है कि 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाना है. इस दौरान विधि-व्यवस्था व सांप्रदायिक सदभाव बनी रहे. साथ ही कोई अशांति और उपद्रव की घटना न हो, इसलिए 20 से 28 मार्च तक छुट्टियां रद्द रहेगी. हालांकि खास परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही