Search

 
 
 

Bihar Police : ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती, महिला सिपाही सस्पेंड, दो के वेतन पर रोक, अन्य दो पर भी गिरी गाज

Bihar News : बताया जाता है कि 2 सितंबर को मुख्यमंत्री के चैंबर ऑफ कॉमर्स में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था की जांच की जा रही थी.  इसी दौरान बाटा मोड़ पर ट्रैफिक संभालने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी.
 
बिहार पुलिस
  • दो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भेजी जा रही रिपोर्ट

Bihar News : बिहार में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी से बिना बताए गायब रहने वाली एक महिला सिपाही और एक महिला गृहरक्षक पर कार्रवाई की गई है.

 

 

महिला सिपाही निशा कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि महिला गृहरक्षक रुचि कुमारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है. बताया जाता है कि 2 सितंबर को मुख्यमंत्री के चैंबर ऑफ कॉमर्स में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था की जांच की जा रही थी. 

 

इसी दौरान बाटा मोड़ पर ट्रैफिक संभालने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. निरीक्षण के समय महिला सिपाही निशा कुमारी और महिला गृहरक्षक रुचि कुमारी अपनी ड्यूटी की जगह पर मौजूद नहीं थीं.  बताया गया कि दोनों बिना किसी सूचना या अनुमति के वहां से चली गई थीं.

 

VIP कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी से गायब रहने को अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना और महिला सिपाही निशा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. इस दौरान उनका मुख्यालय यातायात संचालन निर्धारित किया गया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है. वहीं, महिला गृहरक्षक रुचि कुमारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है. 

 

ट्रैफिक जाम के बीच मोबाइल चलाने पर कार्रवाई

इतना ही पटना में ट्रैफिक जाम के बीच कैबिन में बैठकर मोबाइल चलाने को लेकर भी तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. मामले में एएसआई रविंद्र कुमार मंडल और महिला सिपाही गीता कुमारी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. दोनों से सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है. वहीं, गृहरक्षक सूरज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है.

 

बताया जाता है कि 5 सितंबर की शाम करीब 6:45 बजे यातायात एसपी ने बाकरगंज ट्रैफिक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उस समय सड़क पर जाम लगा था. लेकिन तीन पुलिसकर्मी सड़क पर ट्रैफिक संभालने के बजाय केबिन में बैठकर मोबाइल चला रहे थे. इसी तरह कारगिल ट्रैफिक पोस्ट के निरीक्षण में भी दो महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाते मिलीं. उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही