Search

 
 
 

बिहार : कोरोना वैक्सीन की 11 डोज लेने वाले पर पुलिस ने किया FIR, ब्रह्मा का बताया था वरदान

 
Patna :  बिहार के मधेपुरा में एक बुजुर्ग ने 11 बार कोरोना की वैक्सीन लगाने का दावा किया था. जिसको लेकर अब वो मुसीबतों में फंस गये हैं. मधेपुरा पुलिस ने उस बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत के आधार पर बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. अभी इस मामले की जांच चल रही है. https://twitter.com/ANI/status/1480032899852222464

इस खबर से स्वास्थ्य महकमे में  मच गया था हड़कंप

मधेपुरा जिले में रहने वाले 84 साल के ब्रह्मदेव ने 11 बार कोरोना का टीका लगाया था. लेकिन जब ब्रह्मदेव चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  12वीं बार टीका लगवाने गये. लेकिन वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी. इस खबर के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था. इसे भी पढ़े : पांच">https://lagatar.in/20-point-district-vice-president-and-member-appointed-in-five-districts-notification-issued/">पांच

जिलों में नियुक्त हुए 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष और सदस्य, अधिसूचना जारी

वैक्सीन लेने से उनके घुटनों का दर्द हुए थे कम

बुजुर्ग ने कहा कि 11 बार कोरोना की वैक्सीन लगावकर उन्होंने खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर लिया है. साथ ही वैक्सीन को ब्रह्माजी का वरदान बताया है.  ब्रह्मदेव का कहना है कि जब से उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लेनी शुरू की तो वो बीमार नहीं पड़े. उनकी सेहत में लगातार सुधार हुआ है. टीका लेने के बाद उनके घुटनों का दर्द कम हुआ है. इस कारण उन्होंने इतनी वैक्सीन ले ली. इसे भी पढ़े : साहेबगंज,">https://lagatar.in/members-including-20-point-district-president-and-vice-president-appointed-in-the-blocks-of-sahebganj-pakur-jamtara-garhwa-and-latehar/">साहेबगंज,

पाकुड़, जामताड़ा, गढ़वा और लातेहार के प्रखंडों में 20 सूत्री जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित सदस्य नियुक्त किये गये

ब्रह्मदेव ने इस-इस दिन लगवाई वैक्सीन

ब्रह्मदेव मंडल ने पिछले 10 महीन में अलग-अलग जगहों पर 11 बार कोरोना का टीका लिया है. उन्होंने टीका लेने की तारीखें भी बकायदा एक कागज पर नोट की हैं. उन्होंने पहली डोज 13 फरवरी 2021 को ली  थी. इसके बाद 13 मार्च, 19 मई, 16 जून, 24 जुलाई , 31 अगस्त, 11 सितंबर, 22 सितंबर और 24 सितंबर 2021 को वैक्सीन लगवायी है. ब्रह्मादेव मंडल ने 10वीं डोज खगड़िया के परबता में ली. वहीं 11वीं डोज भागलपुर के कहलगांव में ली. जबकि 30 दिसंबर 2021 तक उन्होंने 11 डोज लगवायी. इसे भी पढ़े : पाकिस्तान">https://lagatar.in/painful-news-from-pakistan-21-tourists-who-came-to-see-the-sight-of-snowfall-in-murri-died-10-people-were-frozen-sitting-in-the-car/">पाकिस्तान

से दर्दनाक खबर :  मुर्री में बर्फबारी का नजारा देखने पहुंचे 21 टूरिस्टों की मौत,  कार में बैठे-बैठे जम गये 10 लोग, हजारों फंसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही