Search

 
 
 

बिहार : कटिहार में पुलिस फायरिंग, एक मरा, दो घायल

 
Katihar : कटिहार के बारसोई प्रखंड में बुधवार को बिजली की मांग कर रही उग्र भीड़ पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. बताया गया कि फायरिंग में तीन युवकों को पुलिस की गोली लगी. इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

तीन युवकों की मौत हुई है- ग्रामीण

बताया गया कि बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में बारसोई में पावर सब स्टेशन पर स्थानीय
लोग उग्र प्रदर्शन करने पहुंचे थे. भीड़ इतनी बढ़ गयी कि पुलिस को इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इसी बीच पुलिस ने भीड़ पर गोलियां चला दीं. इसमें तीन लोगों को गोली लग गई. घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है. ग्रामीणों के मुताबिक तीनों की मौत हो चुकी है. हालांकि डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. मौके पर पहुंच रहे हैं. मौत होने की सूचना नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-7-ips-of-jharkhand-transferred-priyadarshi-alok-becomes-bokaro-sp/">BREAKING

: झारखंड के 7 IPS का तबादला, प्रियदर्शी आलोक बने बोकारो एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही