Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः पुलिस टीम पर हमला, इनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़

Advertisement
Advertisement
Jahanabad: हाल के दिनों में बिहार में पुलिस पर हमले से जुड़ी कई खबरें आयी हैं. इसी कड़ी में ताजा मामला जहानाबाद जिले से जुड़ा हुआ है. दरअसल, जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में इनामी अपराधी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. इससे पहले, पुलिसकर्मियों ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था. इसी बीच अचानक कुछ लोगों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगी. साथ ही आरोपी को छुड़ा ले गई. घटना के बाद कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, गया जिले के 50 हजार के इनामी अपराधी श्याम करीम को पुलिस पकड़ने गई थी. उसपर डकैती और लूट सहित कई मामले दर्ज हैं. वह एक साल से फरार चल रहा है. इसे भी पढ़ें- साइबर">https://lagatar.in/pratibimba-portal-is-proving-to-be-an-effective-weapon-against-cyber-criminals-468-arrested/">साइबर

अपराधियों के खिलाफ कारगर हथियार साबित हो रहा है ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल, 468 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही