Search

 
 
 

बिहार : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पूर्णिया पहुंची, रैली को संबोधित करेंगे राहुल, खड़गे भी होंगे शामिल!

 
Patna :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ मंगलवार को पूर्णिया जिला पहुंच गयी. यहां वो एक रैली को संबोधित करेंगे. सूत्रों की मानें तो इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो सकते हैं. इस रैली के माध्यम से पार्टी के नेता विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राज्य सचिव कुणाल ने पूर्णिया में होने वाली रैली में पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के शामिल होने की पुष्टि की है.

अररिया से रवाना होने से पहले बापू को राहुल ने दी थी श्रद्धांजलि

बता दें कि बिहार में ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के दूसरे दिन अररिया से रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कैंप स्थल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उनके साथ स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया था. वहीं किशनगंज के समीपवर्ती अररिया में राहुल की न्याय यात्रा रात में पहुंची थी.

लालू और तेजस्वी का पूर्णिया दौरा रद्द करने के लिए ईडी ने भेजा समन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने से लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ को बड़ा झटका लगा है. राज्य में कांग्रेस के सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रतिनिधित्व पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रतिनिधियों द्वारा किये जाने की संभावना है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू और तेजस्वी यादव दोनों इस रैली में शामिल होते. लेकिन उनकी पूर्णिया यात्रा को टालने के लिए ईडी ने दोनों को समन भेजा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही