Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः जमुई में बोले राजनाथ सिंह, 'जो खुद जेल या बेल पर हैं वे पीएम को क्या जेल भेजेंगे'

Jamui : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार समेत पूरे देश में राजनीतिक दलों ने कैंपेन शुरू कर दिया है. जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में रविवार को रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने जनसभा की. वहां उन्होंने एनडीए उम्मीदवार अरुण भारती के लिए वोट अपील की. इस दौरान राजनाथ सिंह ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा. मीसा भारती के पीएम पर दिये गए विवादित बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. राजनाथ ने कहा कि जो लोग खुद जेल में हैं या बेल पर हैं वे पीएम को जेल भेजने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि देश पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

तेजस्वी के मछली खाने वाले वीडियो पर साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधने हुए कहा कि आप नवरात्रि के त्योहार पर मछली खाते हैं,  इससे आप क्या संदेश देना चाहते हैं? आप जो चाहो खाओ, हाथी खाओ, घोड़ा खाओ, सुअर खाओ. लेकिन नवरात्रि में दिखाने की क्या जरूरत है ?  राजनाथ ने कहा कि आज हालात ये हो गए हैं कि दलों ने राजनीति का अर्थ खो दिया. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/on-bjps-sanklp-patra-rahul-said-two-words-are-missing-in-it-inflation-and-unemployment-youth-will-not-fall-into-the-trap-of-modi/">भाजपा

के संकल्प पत्र पर राहुल ने कहा, इसमें दो शब्द गायब हैं महंगाई और बेरोजगारी… युवा मोदी के झांसे में नहीं आने वाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही