Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : प्रचार में जाने से मना किया तो बीजेपी नेता ने मेयर पद की उम्मीदवार पत्नी की हत्या कर खुद दे दी जान

Advertisement
Advertisement
अरुण यादव अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन तेज धूप और गर्मी को वजह से पत्नी प्रीति देवी प्रचार प्रसार में जाना नहीं चाहती थीं और इसी बात को लेकर बुधवार से दोनों में टेंशन था. Munger : बिहार के मुंगेर में भाजपा नेता अरुण यादव ने गुरुवार को अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. अरुण यादव की पत्नी प्रीति कुमारी मेयर पद की उम्मीदवार थीं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे. वहीं, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी भाजपा नेता सह मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद के लिए प्रत्याशी थीं. दोनों को कोई संतान नहीं है.

प्रचार में जाने से प्रीति कुमारी ने मना कर दिया था

बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव के प्रचार में जाने से प्रीति कुमारी ने मना कर दिया था. इसी को लेकर कहासुनी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो देसी कट्टा बरामद किया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले का है. यहां भाजपा नेता बड़ा बाबू के नाम से चर्चित अरुण यादव के घर से जब गोली चली, तो लोग दहशत में आ गए. गोली की आवाज सुनने के बाद लोग उनके घर पहुंचे, तो बेडरूम अंदर से बंद था. इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे. इसे भी पढ़ें –सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-cs-mv-rao-freed-anurag-gupta-by-violating-the-rules/">सरयू

ने सीएस को लिखा पत्र : नियमों का उल्लंघन कर एमवी राव ने अनुराग गुप्ता को किया था आरोप मुक्त

वैचारिक मतभेद घटना का कारण

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद घटना का कारण है. स्थानीय लोगों में चर्चा इस बात की है कि अरुण यादव अपनी पत्नी प्रीति देवी को इस बार नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में लाए थे और चुनाव की डेट की घोषणा के बाद अपनी पत्नी को मेयर प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे थे. इसको लेकर अरुण यादव लगातार क्षेत्रों में जनता से मिलजुल रहे थे. इसे भी पढ़ें –कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-gheraoed-raj-bhavan-attacked-the-central-government-fiercely/">कांग्रेस

ने किया राजभवन घेराव, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला

बुधवार से दोनों में टेंशन था

पिछले तीन दिनों से अरुण यादव अपनी पत्नी और समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन तेज धूप और गर्मी को वजह से पत्नी प्रीति देवी प्रचार प्रसार में जाना नहीं चाहती थीं और इसी बात को लेकर बुधवार से दोनों में टेंशन था. वहीं, मृतक के चाचा सत्यनारायण यादव ने बताया कि हत्या और खुदकुशी के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है. जब गोली चली, तो खिड़की से देखा गया तो दोनों का शव पड़ा था और दोनों के सिर पर गोली लगी थी.

दोनों के सिर में गोली लगी

इस मामले में थानाध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर टीम पहुंची. कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है. दोनों के सिर में गोली लगी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना किस वजह से हुई, इसका छानबीन जारी है. इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/former-zila-parishad-candidates-murder-in-chatra-in-broad-daylight-police-are-investigating/">चतरा

में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी की हत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही