Search

 
 
 

बिहारः रिपोर्ट में खुलासा, ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से हुआ बक्सर रेल हादसा

 
Patna: बक्सर रेल हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आ गई है. इसमें ट्रैक में गड़बड़ी की वजह से रेल हादसे की बात सामने आयी है. वहीं रिपोर्ट में इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही की बात कही गई है. जिस जगह हादसा हुआ है वहां कि पटरियां तहस-नहस हो गई हैं. डाटा लॉगर और स्पीडोमीटर की जांच की गई. इसमें हादसे के वक्त ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी. इसे लेकर स्टेशन मास्टर, लोको पायलट और गार्ड का बयान लिया गया है. वहीं हादसे का समय बुधवार रात 9.51 बताया गया है. बताते चलें कि आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. वहीं बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए थे. इसे भी पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-scam-aap-mp-sanjay-singh-in-judicial-custody-till-october-27-appeal-in-high-court/">दिल्ली

शराब नीति घोटाला, आप सांसद संजय सिंह 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, हाई कोर्ट में गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही