Bihar : फुलवारी शरीफ बच्चियों के साथ गैंग रेप मामले के चार दिन बीत गये हैं. लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ऐसे में पटना पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है. इधर पटना पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने फुलवारी शरीफ के एसआई नरेंद्र प्रसाद सिंह को काम में लापरवाही बरतने को लेकर सस्पेंड कर दिया. साथ ही फुलवारी SDPO को विस्तृत जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
बिहार : फुलवारी शरीफ गैंग रेप के आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित, SI नरेंद्र सिंह सस्पेंड
Last Updated: Jan 12, 2024 12:00 AM (IST)