Search

 
 
 

बिहार : राजद उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये

 
Patna :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवारों ने विधानसभा सचिवालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.  मनोज कुमार झा और संजय यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान  बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी विधानसभा सचिवालय में मौजूद रहीं. विधानसभा सचिवालय में लालू-राबड़ी की मुलाकात नीतीश कुमार के साथ हुई. कड़वाहट के बावजूद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया.

मनोनीत होने के बाद मनोज झा का दूसरा और संजय यादव पहला कार्यकाल

मनोज कुमार झा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. नामांकन के बाद अगर मनोज झा फिर से मनोनीत हो गये, तो राज्यसभा में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. वहीं तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव का पहली बार संसद में पदार्पण होगा. ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि सत्तारूढ़ राजग चौथे उम्मीदवार को मैदान में उतार सकता है. ताकि कांग्रेस-राजद गठबंधन के सामने मुश्किलें पैदा हो जाये. लेकिन सम्राट चौधरी ने इन अटकलों का खंडन किया था. उन्होंने कहा कि राजग की तरफ से केवल तीन उम्मीदवार ही राज्यसभा चुनाव में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही