Search

 
 
 

बिहारः 1000 करोड़ से बन रही सड़क धंसी, अनियमितता का आरोप

 
Gaya: एक हजार करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क धंस गई. यह सड़क गया-बोधगया और राजगीर को जोड़ेगी. फल्गु बाईपास पुल के पास अचानक बड़ा गड्ढा बन गया. गोलाकार में यह गड्डा चार से पांच फीट का है. वहीं इसकी गहराई 10 फीट बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है पूर्व के समय में यहां एक नाला बहता था. जिसे रोड बनाने के दौरान सही से भरा नहीं गया और यहीं पर सड़क धंस गई. लोगों का कहना है सड़क बनाने में गड़बड़ी की गई है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस गड्ढे को बांस-बल्ली से घेर दिया है. इसे पढ़ें- खून">https://lagatar.in/a-young-man-donated-blood-by-covering-a-distance-of-27-km-for-a-woman-who-was-suffering-from-anemia/">खून

की कमी से जूझ रही महिला के लिए युवक ने 27 किमी की दूरी तय कर किया रक्तदान
बताते चलें कि 93 किमी फोरलेन सड़क बनाने में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सड़क गया-बोधगया और राजगीर को जोड़ेगी. इसे लेकर विभागीय अधिकारी का कहना है कि सड़क धंस गई है. जल्द इसे ठीक कर दिया जाएगा. वित्तीय अनियमितता जैसी कोई बात नहीं है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-uproar-in-nawada-against-power-cut/">बिहारः

बिजली कटौती के विरोध में नवादा में बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही