Search

बिहार : सियासी हलचलों के बीच आज भी बैठकों का दौर, जेपी नड्डा आज 3 बजे आयेंगे पटना

Patna : बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर गहमागहमी चरम पर है. सियासी हलचलों के बीच आज बिहार में बैठकों का दौर जारी रहेगा. आरजेडी-जेडीयू के रिश्तों में टूट की आशंका के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आज पार्टी के सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है. वहीं आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है. यह बैठक पूर्णिया जिले के कांग्रेस कार्यालय में 11:30 बजे से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में होगी. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जगनानंद सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में जुड़ेंगे. वहीं बीजेपी की भी बैठक सुबह 9 बजे से पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही है. इधर नीतीश कुमार के आवास पर भी जेडीयू विधायकों और पार्टी के नेताओं की बैठक शुरू हो गयी है. 

इस्तीफा देने के बाद देर शाम ले सकते हैं सीएम पद की शपथ 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज पटना आ रहे हैं. स्पेशल फ्लाइट से आज दोपहर 3 बजे की वो पहुंचेंगे. इधर नीतीश कुमार ने भी राज्यपाल से फर्स्ट हाफ में मिलने का समय मांगा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश राज्यपाल से मिलने के बाद इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद देर शाम तक फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में ही शामिल होने पटना आ रहे हैं.  

राजनीतिक गतिविधि उथल-पुथल होती है तो राजनीतिक दलों पर होता है प्रभाव-दुष्प्रभाव 

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब राजनीतिक गतिविधि उथल-पुथल होती है तो स्वाभाविक है कि इसका प्रभाव-दुष्प्रभाव राजनीतिक दलों पर होता है. बिहार में भाजपा एक सशक्त राजनीतिक दल है. विधायकों के साथ कल भी बैठक हुई थी और आज भी हम बैठक करेंगे. बैठक का सिलसिला जारी रहेगा. भाजपा गंभीरता से इसे देख रही है और परिस्थितियां स्पष्ट सामने आने पर पार्टी का नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा.

जनता कह रही, बिहार में पहली बार पलटीमार सरकार 

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अब तो जनता भी कह रही है कि देखा है पहली बार ऐसी पलटीमार सरकार. अब जो भी होगा, जनता सब देख रही है. नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव जब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनें, तो 15 महीनों के कामों को कोई नहीं भुला सकता...यह हमारी उपलब्धि है...आगे जो भी होगा उसका सामना किया जायेगा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp