Search

 
 
 

बिहार : BJP विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को उपनेता बनाया गया

 
Patna :  भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को BJP विधायक दल का नेता चुना गया है. वहीं विजय सिन्हा को विधायक दल का उपनेता बनाया गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया. सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है.

मेरे लिए भावुक क्षण  -  सम्राट चौधरी 

विधायक दल का नेता बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है.  आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया. मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं.

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम

बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया. सूत्रों की मानें तो देर शाम शपथ ग्रहण होगा. नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ लेंगे. जेपी नड्डा स्पेशल फ्लाइट से दोपहर 3 से 4 बजे वो पटना पहुंच जायेंगे.  सूत्रों की मानें तो बिहार में बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.  नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही