Patna : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की नयी सरकार गठित हो गयी है. नयी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज दूसरी कैबिनेट की बैठक है. यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से होगी. इस बैठक में नीतीश सरकार अगल-अलग विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है. कैबिनेट विभाग की तरफ से बैठक को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा नीतीश कैबिनेट के कुल 9 मंत्री और विभागीय अधिकारी शामिल होंगे.
बिहार : NDA सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर
Last Updated: Feb 06, 2024 12:00 AM (IST)