Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, मॉर्निंग वॉक के समय बाइक सवार सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. आज गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर की ओर जा रहे थे. तभी सीएम के सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक बाइक सवार घुस गया. बाइक सवारों ने नीतीश कुमार के पास जाकर कट मारा. नीतीश कुमार बाल-बाल बाइक से टकराने से बच गये. सीएम ने बाइक से बचने के लिए तुरंत फुटपाथ पर चढ़ गये. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-assistant-teachers-will-gherao-the-chief-ministers-residence-on-june-17-2/">लातेहार

: 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे सहायक अध्यापक)

पटना कमांडेट और एसएसपी को सीएम आवास बुलाया गया

नीतीश की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने बाइक सवार को तुरंत हिरासत में ले लिया. बाइक सवार से पूछताछ की जा रही है. बाइक सवार कौन था, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है. इस बड़ी चूक के बाद पटना कमांडेट और एसएसपी को सीएम आवास बुलाया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में पहली बार चूक नहीं हुई है. इससे पहले भी पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने नीतीश कुमार को मुक्का जड़ दिया था. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-ban-on-students-of-darul-uloom-to-read-and-write-in-english-if-they-do-not-obey-the-order-they-will-be-expelled/">उत्तर

प्रदेश : दारुल उलूम के छात्रों पर इंग्लिश पढ़ने-लिखने पर प्रतिबंध, आदेश नहीं माना तो निकाल दिये जायेंगे

23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं के साथ नीतीश की बैठक

बता दें कि आगामी 23 जून को पटना में नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक है. इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, केजरीवाल, हेमंत सोरेन, स्टालिन, अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा इस बैठक में लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य के शामिल होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : यूनान">https://lagatar.in/greece-boat-full-of-500-migrants-sinks-in-sea-79-killed-104-rescued-many-missing/">यूनान

: 500 प्रवासियों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 79 की मौत, 104 को बचाया गया, कई लापता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही