Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः बक्सर में सेक्स रैकेट का खुलासाः 3 महिला समेत 8 गिरफ्तार

Baxar: पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के कलावती लॉज में छापा मारा. इस दौरान विभिन्न कमरों में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. जानकारी के मुताबिक, लॉज मालिक पिता और पुत्र मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे. लॉज के बुकिंग रजिस्टर में भी गलत जानकारी दी गई थी. साथ ही सिर्फ लड़कों की आईडी ही जमा करायी जाती थी. रूम की बुकिंग दो घंटे के लिए होती थी. इसके लिए मनमाना रुपये की डिमांड की जाती थी. इसके अलावा एक ही आईडी कई बार यूज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन जोड़ों और होटल संचालक पिता,पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. इसे पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/congress-asked-nine-questions-to-the-modi-government-said-did-not-fulfill-even-a-single-promise-said-prime-minister-should-give-apology/">मोदी

सरकार से नौ सवाल पूछे कांग्रेस ने, कहा, एक भी वादा पूरा नहीं किया, प्रधानमंत्री से माफी की मांग
इस मामले पर डुमरांव डीएसपी अफाक आलम ने कहा कि शहर के एक लॉज में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर उक्त लॉज में दबिश डाली. इसमें तीन महिला समेत 6 लोगों गिरफ्तार किया गया है. साथ ही लॉज संचालक पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य लॉज और होटल संचालकों में हड़कंप है. इसे भी पढ़ें-‘द">https://lagatar.in/controversy-started-as-soon-as-the-trailer-of-the-diary-of-west-bengal-was-released-legal-notice-to-the-director/">‘द

डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही शुरु हुआ विवाद, डायरेक्टर को लीगल नोटिस
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही