Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः शहाबुद्दीन की बेटी की शाही शादी, शाहरूख और संजय दत्त को भी निमंत्रण

Advertisement
Advertisement
Patna: दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की बेटी का निकाह और बेटे के वलीमा की तैयारी शाही तरीके से चल रही है. 15 नवंबर को उनके पैतृक निवास प्रतापपुर में शादी और वलीमा का आयोजन होगा. दिवंगत आरजेडी सांसद शहाबुद्दीन के परिजनों ने शादी व वलीमा में शामिल होने के लिए देश भर के अपने करीबियों को निमंत्रण दिया है. बाहुबली शहाबुद्दीन के परिजनों ने बॉलीवुड के कई सितारों को भी इंविटेशन भेजा है, जिनमें शाहरूख खान और संजय दत्त के नाम शामिल हैं.

बेटी की शादी और बेटे का वलीमा

शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की बारात मोतिहारी से आएगी. मोतिहारी के सैयद इफ्तिखार खान के बेटे मो. शादमान के साथ उनकी शादी होने वाली है. दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है.

शाही तरीके से दोनों कार्यक्रमों को करने की तैयारी

जबकि उसी दिन शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का वलीमा यानी रिसेप्शन भी होगा. दरअसल, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की शादी एक महीने पहले अक्टूबर में हुई थी. लेकिन, उनका वलीमा (रिसेप्शन) नहीं हुआ था. अब 15 नवंबर को ही बहन की शादी के दिन ही ओसामा का रिसेप्शन होना होगा. प्रतापपुर में शाही तरीके से दोनों कार्यक्रमों को करने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-has-given-respect-to-the-great-men-of-the-scheduled-castes-by-announcing-the-celebration-of-tribal-pride-day-national-president/">पीएम

मोदी ने जनजाति गौरव दिवस मनाने की घोषणा कर अनुसूचित जाति के महापुरुषों को सम्मान दिया : राष्ट्रीय अध्यक्ष
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही