Search

 
 
 

बिहार : बजरंग दल व विहिप की शौर्य जागरण यात्रा 28 से 8 अक्टूबर तक, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

 
Patna : बिहार के सभी जिलों में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक शौर्य जागरण यात्रा निकालेंगे. इसको लेकर बिहार सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. इसमें रेल पुलिस, सभी बी-सैप, तीनों प्रशिक्षण केंद्रों सहित सभी जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. ताकि किसी प्रकार की सांप्रदायिक घटना ना हो. एडीजीपी (अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. (पढ़ें, अधीर">https://lagatar.in/adhir-ranjan-said-mamata-made-dengue-demonic-rule-in-bengal-tmc-said-congress-should-remain-within-limits/">अधीर

रंजन ने कहा, बंगाल में ममता मेड डेंगू, राक्षसी राज, टीएमसी बोली, मर्यादा में रहे कांग्रेस..)

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण व हिंदुओं को करेंगे जागरुक

बता दें कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद मिलकर बिहार के सभी जिलों में शौर्य जागरण रथ यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा के जरिए वो लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देंगे. साथ ही धर्मांतरण, लव जिहाद, गोवंश तस्करी, मॉब लिंचिंग समेत अन्य मुद्दों को लेकर हिंदुओं को जागरुक करेंगे. शौर्य जागरण यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को संगठित करना और सनातन धर्म के खिलाफ चल रहे षडयंत्र को लेकर जागरुक करना है. इसे भी पढ़ें : मथुरा">https://lagatar.in/major-accident-averted-at-mathura-railway-station/">मथुरा

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही