Search

 
 
 

बिहारः NDA को झटका, इकलौते मुस्लिम सांसद कैसर ने थामा आरजेडी का दामन, तेजस्वी की तारीफ

 
Patna: एनडीए के इकलौते मुस्लिम सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने आरएलजेपी छोड़ आरजेडी का दामन थाम लिया है. इसके साथ ही उन्हें आरजेडी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. आरजेडी की में शामिल होने के बाद कैसर ने कहा कि भाजपा का स्लोगन है घर वापसी, लेकिन यहां घर वापसी कर मुझे बहुत खुशी मिल रही है. मैं तो राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री भी रहा हूं. लालू यादव का प्यार और स्नेह मुझे हमेशा मिलता है. मैं तेजस्वी के कामकाज से काफी प्रभावित हूं. उनका 17 महीने का कार्यकाल काबिले तारीफ है. मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी को आज नई ताकत मिली है. कैसर ने पार्टी ज्वाइन किया है. उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है. इनके पार्टी से जुड़ने के बाद पार्टी को नई ताकत मिलेगी. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-a-young-man-who-was-buying-and-selling-brown-sugar/">रांची:

ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही