Search

 
 
 

बिहारः सरकारी गाड़ी से शराब की तस्करी, टक्कर के बाद खुली पोल

 
Jamui: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में तरह-तरह से शराब की तस्करी की खबरें आती रहती हैं. शराबबंदी कानून के तहत नशे में वाहन चलाने को लेकर सबसे अधिक सजा का प्रावधान है. लेकिन तस्करों पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा. ताजा मामला जमुई से है, यहां जिला प्रशासन की गाड़ी से शराब की तस्करी का मामला सामने आ रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब सड़क किनारे रखे ईंट से सरकारी गाड़ी की टक्कर हो गई. यहां ड्राइवर सरकारी गाड़ी से शराब की तस्करी कर रहा था. इसे पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-begum-thrashes-husband-fiercely-in-katihar-court-premises/">बिहारः

कटिहार कोर्ट परिसर में बेगम ने की शौहर की जमकर धुनाई

टक्कर के बाद ईंट के ढेर में छिपा दी शराब

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे रखी ईंट से जिला प्रशासन की गाड़ी की टक्कर हो गई. इसके बाद ड्राइवर ने गमछे में शराब की बोतलों के बांध कर ईंट के ढेर में छिपा दिया. इसके बाद वह मौके से धीरे-धीरे चलता बना. इस सारी घटना पर स्थानीय लोगों ने नजर बनाए रखी थी. इसके बाद लोगों ने जिला प्रशासन के ड्राइवर की पोल खोल दी. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-1180-bedded-dharamshala-will-be-built-for-pilgrims-in-gaya-these-facilities-will-be-available/">बिहारः

गया में तीर्थयात्रियों के लिए बनेगा 1180 बेडेड धर्मशाला, मिलेंगी ये सुविधाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही