Search

 
 
 

बिहारः जमीन खोदकर शराब निकालेगी भाला टीम, सीवान डीएम ने बनायी स्पेशल टीम

 
Siwan: जमीन में छिपाकार रखी गयी शराब को बाहर निकालने के लिए पुलिस की भाला टीम तैयार की गई है. सीवान डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर गठित भाला टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की. महम्मदपुर के दियारा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दियारा में हड़कंप मचा रहा. एसपी आनंद कुमार इस टीम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. डीएम-एसपी दोनों ने कार्रवाई का जायजा लिया और छापेमारी की समीक्षा की.

भाला टीम ने क्या कहा

टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों मे कहा कि गंडक नदी के किनारे अधिक जगह पर रेत है. इसलिए भाला लेकर छापेमारी करने में आसानी होती है. छापेमारी के दौरान कई लोगों को पकड़ा भी गया है. जिनसे पूछताछ चल रही है. वहीं भाला टीम की छापेमारी में सीमावर्ती जिला मोतिहारी की पुलिस भी सहयोग कर रही है. इसे भी पढ़ें-स्वदेशी">https://lagatar.in/indigenous-combat-game-thang-tas-masters-training-in-imphal-from-november-16-four-martial-artists-from-jharkhand-will-participate/">स्वदेशी

युद्धक खेल थांग- टा की मास्टर्स ट्रेनिंग 16 नवम्बर से इम्फाल में, झारखंड के चार मार्शल आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही