Search

 
 
 

29 अप्रैल से बिहार स्पेशल 46 ट्रेनें कैंसिल, ECR ने दी सूचना, देखें पूरी सूची

 

Patna : राज्य में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण का असर अब ट्रेनों की आवाजाही पर भी दिख रहा है. राज्य में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने एक साथ 23 जोड़ी ट्रेनों यानी 46 ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. रद्द की गयी सभी गाड़ियां कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें हैं. रेलवे की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 29 अप्रैल के बाद ये ट्रेनें नहीं चलेंगी. रेलवे के अनुसार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला यात्रियों की संख्या में कमी और संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से किया गया है.

देखें कैंसिल की गयी स्पेशल ट्रेनों की सूची

  1. 05253/05254- मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र -मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  2. 05215/05216- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  3. 05257/05258- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  4. 05259/05260- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  5. 05261/05262-मुजफ्फरपुर-रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  6. 05256/05255-समस्तीपुर-मुजप्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
  7. 05519/05520- वैशाली-सोनपुर-वैशाली डेमू पैसेजर स्पेशल
  8. 03217/03218-बरौनी-दानापुर-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल
  9. 03283/03284- पटना-बरौनी-पटना पाटलिपुत्र
  10. 03233/03234- राजगीर-दानापुर-राजगीर इंटरसिटी स्पेशल
  11. 03243/03244-पटना-भभुआ रोड -पटना स्पेशल (वाया-गया)
  12. 03208/03207-पं दीन दयाल उपाध्याय जं-बक्सर -पं दीन दयाल उपाध्याय जं. मेमू पैसेंजर स्पेशल
  13. 03204/03203-पटना-पं दीन दयाल उपाध्याय जं-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल
  14. 03356/03355-गया-किऊल-गया मेमू पैसेजर स्पेशल
  15. 03645/03646-दिलदालनगर-तारीघाट-दिलदालनगर पैसेंजर स्पेशल
  16. 03263/03264-पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल
  17. 05230/05229-सहरसा-बड़हरा कोठी-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल
  18. 05238/05237-बड़हरा कोठी-बनमंखी-बड़हरा कोठी डेमू पैसेंजर स्पेशल
  19. 05209/05210-रक्सौल-नरकटिगंज-रक्सौल डेमू पैसेंजर स्पेशल
  20. 05591/05592-दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल
  21. 05219/05220-दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल
  22. 05279/05280-दरभंगा-झंझारपुर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल
  23. 05265/05266-दरभंगा-पाटलिपुत्र-दरभंगा पाटलिपुत्र

ईसीआर के मुख्य 6 जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र में चलने वाली 23 जोड़ी मेमू, डेमू, इंटरसिटी और अन्य पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. जारी सूचना के मुताबिक ये ट्रेनें 29 अप्रैल के बाद नहीं चलेंगी. गौरतलब है कि पिछली बार कोरोना संक्रमण के मामलों के मामले सामने आने के बाद रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया था. इस बार भी कुछ राज्य ट्रेनों का आवागमन जारी रखने को लेकर आपत्ति जता चुके हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही