Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, आठ लोगों की मौत, कई घायल, नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया

सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज का आदेश जारी किया है. हादसे के बाद पटना प्रमंडल के कमिश्नर अनिमेष कुमार पराशर को नालंदा भेजा गया है.
Advertisement
Advertisement
नालंदा जिले के शीतला मंदिर

Patna : बिहार के नालंदा जिले के शीतला मंदिर में आज मंगलवार को भगदड़ मच गयी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत होने की खबर है. कई लोग घायल हो गये हैं.

 

सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज का आदेश जारी किया है. हादसे के बाद पटना प्रमंडल के कमिश्नर अनिमेष कुमार पराशर को नालंदा भेजा गया है.

 

दरअसल चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गयी. जानकारी के अनुसार मंदिर क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त नाकाफी था.

 

बताया जाता है कि कुछ उत्साही  श्रद्धालु दर्शन करने की जल्दबाजी में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे. इस कारण अफरा-तफरी मच गयी. इससे  भगदड़ मच गयी. लोग एक के ऊपर गिरने लगे. कई लोग भीड़ में दब गये.

 

 भगदड़ की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बचाव राहत कार्य शुरू किया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन घायलों में आठ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

 

 शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने जम कर हंगामा मचाया. लोगों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही