Patna : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में नेपाल बॉर्डर के पास एसटीएफ ने उसे दबोचा है. पुलिस के आला अधिकारी गोपनीय तरीके से उससे पूछताछ कर रहे हैं. चुन्नू ठाकुर के वकील रत्नेश भारद्वाज ने इस बात की पुष्टि की है. हालांकि बिहार एसटीएफ की तरफ से चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.
बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार
Last Updated: Apr 07, 2024 12:00 AM (IST)