Bihar News: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थिति स्पष्ट किया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पहले की तरह 4 लाक तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा. इसकी जानकारी खुद सीएम ने अरने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी.
इसे भी पढ़ें:
सीएम ने एक्स पर लिखा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मन के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहन चाहिए. उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख तक का स्टूडेंट क्रडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत ही जारी रहेगा.
उन्होंने लिखा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाध को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा. इस तरह से अब तक विद्यार्थियों के बीज उनके उच्च शिक्षा को लकर कम लोन मिलने की जो चिंता था, वह कहीं ना कहीं दूर हुई.
बता दें कि 19 अगस्त को बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी हुआ था, जिसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अब दो लाख तक का ही एजुकेशन लोन मिलेगा और समय पर चुकाने पर ब्याज सब्सिडी देने की बात कही गई थी. साथ ही जिन विद्यार्थियों को दो लाख से ज्यादा की जरूरत हो, तो उन्हें दूसरी योजना से लोन लेने की बात कही गई थी. अब सीएम के ट्वीट से छात्रों को बड़ी राहत मिली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

