Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों ने पीएम मोदी से लगायी वतन वापसी की गुहार

Advertisement
Advertisement
Siwan :  बिहार के सिवान जिले के कई लोग यूक्रेन में फंसे है. बताया जा रहा है कि सभी एमबीबीएस की तैयारी कर रहे हैं. दरौली प्रखंड के सरना गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिवान जिले के करीब 30 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में रह कर एमबीबीएस की तैयारी कर रहे थे. जो रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते वहां फंसे हुए है. फंसे सभी छात्रों ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से वतन वापसी की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें - बजरंग">https://lagatar.in/bajrang-dal-worker-harsh-was-murdered-with-planning-12-arrested-nadeem-habitual-criminal-curfew-in-shivamoga-till-6-pm-on-wednesday/">बजरंग

दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या योजना बना कर की गयी, 12 अरेस्ट, नदीम आदतन अपराधी, शिवमोगा में बुधवार शाम 6 बजे तक कर्फ्यू

सिवान के लगभग 30 छात्र वहां फंसे हुए है

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं फंसे हैं उनमें सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरपुर गांव के दिलशाद आलम, शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली नवल किशोर शाही की पुत्री अंकिता कुमारी, नई बस्ती महादेवा स्थित सतीश कुमार सिंह के पुत्र पवन कुमार सहित करीब 30 छात्र हैं. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में गोलीबारी हो रही है. वे सभी यूक्रेन के पूर्वी इलाके में हैं इसलिए अभी सुरक्षित हैं. लेकिन सभी को डर सता रहा है कि उनके साथ भी कोई घटना ना हो जाये. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-mlas-were-made-ministers-by-workers-they-can-even-outside-workers-should-get-respect-rahul/">कांग्रेस

विधायकों को कार्यकर्ताओं ने बनाया मंत्री, बाहर भी कर सकते हैं, कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान : राहुल

छात्रों ने पीएम से आग्रह करते हुए कहा कि आपसे ही उम्मीद हैं

यूक्रेन में फंसे छात्रों ने पीएम से फोन में बात करने के दौरान गुहार लगायी कि उन्हे यूक्रेन से सुरक्षित भारत बुला लिया जाये. छात्रों ने हाथ जोड़कर आग्रह किया कि हमलोग आपके बेटे- बेटी की तरह है. आपसे ही हमलोगों को उम्मीद है. यूक्रेन में फंसी अंकिता कुमारी के भाई नवनीत ने बताया कि भारतीय दूतावास यूक्रेन की सभी यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन बैठक करेगा और फिर निर्णय लेगा कि क्या करना है. उन्होंने रोते हुए बताया कि हमलोगों को बहुत डर लग रहा है. किसी भी तरह उन लोगों को सुरक्षित भारत लाया जाये. इसे भी पढ़ें - 15">https://lagatar.in/nine-naxalites-including-10-lakh-prize-balram-involved-in-the-murder-of-15-policemen-arrested-three-rifles-1678-rounds-of-bullets-and-many-items-recovered/">15

पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 10 लाख इनामी बलराम समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, 3 रायफल, 1678 राउंड गोली व कई सामान बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही