Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार :  डिप्टी सीएम के आते ही अचानक मंच टूटा, जदयू नेता का पैर टूटा

Advertisement
Advertisement
Begusarai : बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में गुरुवार के आयोजित कार्यक्रम में अचानक मंच टूट गया. इस हादसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बाल-बाल बच गए. हालांकि घटना में जेडीयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का पैर टूट गया. उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद महर्षि मेंही परमहंस जी की जयंती शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे.

उद्घाटन होने वाला था कि यह हादसा हो गया

गुरुवार की सुबह डिप्टी सीएम पहुंचे थे. उनके साथ जेडीयू और बीजेपी के कई विधायक और नेता साथ में मौजूद थे. कार्यक्रम स्थल पर पहले फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इसके बाद महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते समय जैसे ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होने वाला था कि यह हादसा हो गया.

कमजोर होने के कारण टूटा मंच

इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि मंच कमजोर होने के कारण नीचे टूट कर गिर गया. मंच पर मौजूद बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक कृष्ण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नंदलाल राय, बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जेडीयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश राय, पूर्व सरपंच रामनरेश निषाद समेत दर्जनों लोग मंच के नीचे गिर गए.

महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की जयंती थी

मंच टूटने के कारण डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बाल-बाल बच गए. लेकिन जेडीयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया. उन्हें इलाज के लिए लोग तुरंत बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां भर्ती कराया गया है. रुदल राय ने कहा कि मंच पर कई लोग थे. महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की जयंती थी. इसी के कार्यक्रम का उद्घाटन होना था. मंच टूटने से यह घटना हुई है. इसे भी पढ़ें – ममता">https://lagatar.in/important-decision-of-mamta-government-no-governor-in-universities-now-chief-minister-will-be-chancellor/">ममता

सरकार का अहम फैसला, विश्वविद्यालयों में राज्यपाल नहीं, अब मुख्यमंत्री होंगी चांसलर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही