Search

 
 
 

ऑनलाइन अटेंडेंस में छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

 
Patna :  बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं. इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन अटेंडेंस में छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसको लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है. अगर कोई शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ छेड़छाड़ करते पकड़ा जाता है तो उसकी तकनीकी जांच की जायेगी. जांच में दोषी पाये जाने पर उस शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने भी निर्देश जारी कर कहा है कि ऑनलाइन अटेंडेंस में छेड़छाड़ से संबंधित मामले को गंभीरता लें और तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करें. डॉ. एस सिद्धार्थ और सुबोध कुमार चौधरी के इस निर्देश के बाद माना जा रहा है कि ऑनलाइन अटेंडेंस में छेड़छाड़ के मामलों में कमी आयेगी. साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आयेगा.

दोषी शिक्षकों की कार्रवाई संबंधित जानकारी उनकी सेवा पुस्तिका में की जायेगी शामिल

जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि  एक सितंबर 2024 से सभी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू है. विभाग ने कहा कि शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष मोबाइल ऐप पर स्कूल परिसर के 500 मीटर के भीतर की लाइव फोटो खींचकर अपलोड करने को कहा है. यह फोटो स्थायी रूप से विभागीय डेटाबेस में जमा होते हैं, जिसे कभी भी देखा जा सकता है. शिक्षा विभाग ने कहा कि कुछ शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस में धोखाधड़ी कर रहे हैं. कई शिक्षकों ने एक ही फोटोग्राफ बार-बार अपलोड किया है. जिसकी तकनीकी जांच करायी जा रही है. इसके बाद दोषी शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. इतना ही नहीं कार्रवाई संबंधित जानकारी उनकी सेवा पुस्तिका में भी शामिल की जायेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही