Search

 
 
 

बिहारः पीएम की मिमिक्री ना करें तेजस्वी, पहले ज्ञान अर्जन करें फिर कुछ कहें- सम्राट

 
Patna: इन दिनों चुनावी सभाओं में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू, तेजस्वी और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरजेडी और लालू प्रसाद ने बिहार की जनता के साथ 15 सालों तक मजाक ही तो किया है. अब वे पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर मजाक बना रहे हैं. मजाक उनका खुद का बन रहा है. तेजस्वी पहले ज्ञान अर्जन करें फिर पीएम पर कुछ बोले. इसे पढ़ें- पतन">https://lagatar.in/90s-was-the-period-of-decline-english-media-never-told-the-suffering-of-bihar-harivansh/">पतन

का दौर था 90 का दशक, अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की पीड़ा कभी नहीं बताई- हरिवंश

गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

सम्राट ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. कहा कि आज देश में 80 करोड़ लोगों का सरकार पेट भर रही है. उन्हें मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में कोई मजाक नहीं हो रहा है, बल्कि लोकतंत्र का पर्व चल रहा है. देश में  सरकार चुनने के लिए लोग अपना वोट डाल रहे हैं. देश में लोकतंत्र है और ये किसी का गुलाम नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में क्या किया, इसके लिए तेजस्वी जाकर थोड़ा ज्ञान अर्जन करें. तब कुछ कहें. इसे भी पढ़ें- आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-supports-reservation-says-some-people-are-circulating-false-videos/">आरएसएस

प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण का समर्थन किया, कहा, कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही