Search

 
 
 

बिहारः कैबिनेट की बैठक में तनाव !, नीतीश के तल्ख तेवर देख आरजेडी बैकफुट पर

 
Patna: महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरों के मुताबिक मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच तनाव की बातें सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक कैबिनेट की मीटिंग महज 15 मिनट चली. इस दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से बात तक नहीं की. एक मंत्री ने नाम सामने नहीं लाने की बात कह बताया कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी समेत आरजेडी कोटे के किसी मंत्री से कोई बात तक नहीं की. अधिकारियों ने तीन एजेंडों को रखा और उस पर सहमति की औपचारिकता निभायी गई. नीतीश कुमार ने वहां रखे रजिस्टर पर साइन किया और बैठक से निकल कर अपने चैंबर में चले गये. इसे पढ़ें- फ्रांस">https://lagatar.in/french-president-emmanuel-macron-reaches-jaipur-pm-modi-will-reach/">फ्रांस

के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे, पीएम मोदी पहुंचेंगे

लालू की बेटी रोहिनी का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक पोस्ट से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. रोहिणी ने इशारों-इशारों में नीतीश के पार्टी बदलने को लेकर तंज कसा है. लालू की बेटी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किये. इसे देखकर नीतीश कुमार भी समझ गये कि रोहिणी ने उनपर तंज कसा है. हालांकि रोहिनी ने थोड़ी देर में ही पोस्ट हटा दिया. लेकिन इस वजह से नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक छोड़कर बाहर निकल गये. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बिहार सरकार में संकट के बादल छा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार जल्द बड़े फैसले ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-hearing-on-bail-of-dahu-yadavs-son-rahul-yadav-completed/">अवैध

खनन मामला : दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की बेल पर सुनवाई पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही