Search

 
 
 

बिहार : दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर हुआ ऐसा कि देखते रह गये लोग

 
Shivhar : बिहार के शिवहर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दूल्हे का काला रंग देख दुल्हन भड़की गयी. फिर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया.  और बारात वापस लौटा दी. दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट आया. शादी में आये लोग देखते ही रह गये. पूरे गांव और आस-पास के इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बन गयी है.

जयमाला के बाद बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

दरअसल शिवहर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में बीती रात डुमरी कटसरी प्रखंड से बारात आयी थी. वधु पक्ष ने वर पक्ष का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद स्टेज पर दूल्हा जयमाला के लिए अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था. दुल्हन स्टेज पर आयी और जयमाला भी हुआ. लेकिन बाद में दुल्हन अपने होने वाले पति का काला रंग देख भड़क गयी और शादी करने से इनकार कर दिया. परिजनों से लड़की को काफी मनाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हनिया के साथ वापस लौट गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही