Search

बिहार : अररिया में सुबह-सुबह डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

Araria : बिहार के अररिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी. इसके अलावा सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया सहित कई जिलों की धरती डोली. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र रानीगंज और बनमनखी के बीच और जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट में आयी थी. इस वक्त कई लोग अपनी-अपनी घरों में सो रहे थे. अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

अंडमान-निकोबार 24 घंटे में तीन बार आया था भूंकप 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में लगातार भूकंप आ रहा है. इससे पहले अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में रविवार और सोमवार देर रात 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही थी. भूकंप का केंद्र कैंपबेल खाड़ी से 220 किलोमीटर उत्तर में जमीन की सतह से करीब 32 किलोमीटर की गहराई में था. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों के भीतर भूकंप का यह तीसरा झटका था. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-mumbai-beat-delhi/">IPL

2023 : मुंबई ने दिल्ली को हराया, रोहित ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मंगलवार को पश्चिमी नेपाल की भी धरती डोली

पश्चिमी नेपाल में भी मंगलवार को शाम 6 बजकर 50 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. इसकी तीव्रता 4.1 थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काठमांडू से 140 किमी पश्चिम में गोरखा जिले के बलुवा क्षेत्र में था. हालांकि इससे भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान हुआ था. अब बिहार में भी भूकंप का झटके महसूस किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-sudhanshu-ojha-arrested-from-odisha-accused-in-kadma-violence-case/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता सुधांशु ओझा ओडिशा से गिरफ्तार, कदमा हिंसा मामले में हैं आरोपी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp