Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः कंधे पर निकली दूल्हे राजा की सवारी, बेमौसम बरसात बनी वजह

Advertisement
Advertisement

Baxar: बिहार में बरसात के दौरान सड़कों की हालत से हर कोई वाकिफ है. ताजा मामला बक्सर जिले के डुमराव गांव से है, जहां बेमौसम बारिश शादी के लिए जा रहे दूल्हे के लिए परेशानी का सबब बन गई.  दो-तीन दिन पहले हुई एक शादी के दौरान एक दूल्हे को कंधे पर बैठाकर तकरीबन 3 किलोमीटर दूर तक कीचड़ और पानी में बचते बचाते हुए लेकर जाने का एक वीडियो सामने आया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है लेकिन इस पर ना तो जनप्रतिनिधि और ना ही अधिकारी ध्यान देते हैं.

इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-a-jholachap-doctor-raped-a-woman-by-feeding-drugs-blackmailed-her-by-making-a-video/83747/">बिहारः

झोलाछाप डॉक्टर ने नशे की दवा खिला महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

बता दें कि जिले के डुमराव अनुमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित नचाप पंचायत के पुरैना गांव में मुख्य सड़क से गांव में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण लोग 3 किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हैं. लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं होती. ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होने के बाद कच्चे रास्ते से गाड़ियों का आवागमन बंद हो जाता है. ऐसे में लोगों को बचते-बचाते पैदल मुख्य सड़क तक आना पड़ता है.

गांव में कभी भी शादी बरसात में नहीं की जाती. अगर लड़के वाले तैयार नहीं हुए तो मजबूरी है. इस बार यही हुआ है. बेमौसम बारिश के कारण गांव की सड़क बर्बाद हो गई. ऐसे में दूल्हे को कंधे पर बिठाकर लाया गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही