Search

 
 
 

बिहारः रेड डालने गई पुलिस की फजीहत, चोरी के आरोप में महिलाओं ने खुलवाये कपड़े

 
Patna: शराब बनाने और बेचने की शिकायत पर छापा मारने गई पुलिस को फजीहत का सामना करना पड़ा. मामला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र का है. पुलिस जब बाटा मुसहरी इलाके में छापेमारी करने गई तो महिलाओं ने इसका भारी विरोध किया. पुलिसकर्मियों पर पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कपड़े और जूते खुलवाकर तलाशी ली. मुश्किल से पुलिस जवान वहां से निकले में कामयाब रहे. पुलिस शराब बनाने और उसे बेचने की गुप्त सूचना पर इलाके में छापेमारी करने गई थी. इसे भी पढ़ें:पलामू">https://lagatar.in/palamu-maternity-center-started-in-chc-women-will-now-have-convenience/">पलामू

: सीएचसी में प्रसूति केंद्र की शुरूआत, महिलाओं को अब होगी सहूलियत

क्या है मामला

मद्य निषेध विभाग की टीम के साथ बिहटा पुलिस बाटा मुसहरी पहुंची थी. इस दौरान लोगों ने पुलिसवालों पर पैसे की चोरी का आरोप लगाते हुए भारी विरोध किया. वहीं कई पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई. हद तो तब हो गई जब एक महिला ने पुलिस जवान की पैंट और जूते खुलवाकर तलाशी ली. महिलाओं का कहना था छापेमारी करने पहुंचे पुलिस जवान ने घर में रखे पैसे की चोरी कर ली है. इसलिए सभी की तलाशी ली जा रही है. इस घटना के बाद पुलिस की टीम बेरंग वापस लौट गई. इसे भी पढ़ें:PLFI">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gops-close-10-lakh-prize-sub-zonal-commander-tilakeshwar-gop-arrested/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी 10 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही