Search

 
 
 

बिहार : सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की बात महज अफवाह : शाहनवाज

 
Patna : भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल और बिहार के हिस्सों को मिला कर मुस्लिम बहुल सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है. यह महज अफवाह है. कहा कि इसके पीछे मकसद भ्रम फैलाना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 सितंबर को दो दिनों के सीमांचल दौरे पर रहेंगे. इससे पहले सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा जोरों पर है.

इस तरह की बातें सिर्फ दुष्प्रचार है

बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि ये पूरी तरह से निराधार बातें हैं कि सीमावर्ती इलाके में अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा. उन्होंने कहा कि न तो बीजेपी का और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ दुष्प्रचार है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके में हमारा संगठन बहुत पुराना है और उसको और मजबूत करना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमने बिहार के लिए मिशन 40 का लक्ष्य रखा है.
इसे भी पढ़ें– कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-ed-raids-businessmans-house-in-money-laundering-case-7-crore-cash-recovered/">कोलकाता

: मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कारोबारी के घर ED की रेड, 7 करोड़ कैश बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही