Search

 
 
 

बिहार : टूटी थी पटरी, गुजरने से पहले ट्रैक मैन ने ट्रेन रोकी, बड़ा हादला टला

 
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के तुर्की रामदयालु के बीच बड़ा रेल हादसा टल गया. मधौल के समीप रेल पटरी करीब छह इंच तक चटक कर टूट गई थी. निगरानी कर रहे ट्रैक मैन की नजर पड़ी, तो उसने  इसकी सूचना स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक व कंट्रोल रूम को दी. इस बीच मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र मेमो पैसेंजर आ रही थी. कंट्रोल रूम से ट्रेन के लोको पायलट को इसकी सूचना मिली. इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को आनन-फानन में रोक दिया.

ट्रेन करीब दो घंटे ट्रेन रुकी रही

ट्रैक मैन की सूझबूझ से यह बड़ी घटना होते-होते बच गई. अचानक ट्रेन रोके जाने के कारण यात्रियों के बीच भय हो गया. इस दौरान ट्रेन करीब दो घंटे ट्रेन रुकी रही. भीषण गर्मी में दो घंटे तक ट्रेन रुकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गाड़ी को सुबह 8:25 से 10:30 बजे तक रोक कर रखा गया. सूचना मिलने पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत टीम को बुलवाया और तीव्र गति से रेल पटरी को दुरुस्त करना शुरू कर दिया. इसके बाद मेमो पैसेंजर ट्रेन को धीरे-धीरे निकाला गया. रेलवे सूत्रों का कहना है कि दिन में तेज धूप के कारण रेल पटरी काफी गर्म हो जाती है और रात में जब वातावरण ठंडा होता है, तो रेल पटरियां सिकुड़ती हैं. इसके कारण पटरियों में दरारें आ जाती हैं. इन्हीं कारणों से रेल पटरी चटकी है. इसे भी पढ़ें – राजधानी">https://lagatar.in/conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-in-the-capital-banned-meat-thrown-near-the-religious-place/">राजधानी

में माहौल बिगाड़ने की साजिश, धार्मिक स्थल के पास फेंका प्रतिबंधित मांस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही